State

क्लीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग: कूपर कॉर्पोरेशन ने अमेरिका और जापान को भेजी पहली गैस जेनसेट की खेप

EPA मानकों पर खरे उतरने वाले भारत के इकलौते 10kVA और 25kVA जेनसेट्स अब हो रहे हैं ग्लोबली एक्सपोर्ट

पुणे, । भारत की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाते हुए, कूपर कॉर्पोरेशन ने गैस चालित क्लीन एनर्जी जनरेटर सेट्स की पहली खेप अमेरिका और जापान को भेज दी है। यह ऐतिहासिक कदम भारत में निर्मित तकनीकी उत्पादों के वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

कंपनी ने बताया कि उनके 10kVA और 25kVA फ्लैगशिप गैस जनसेट ऐसे पहले भारतीय जेनसेट्स हैं जिन्हें अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन जेनसेट्स को अमेरिका में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके साथ ही जापान की कंपनी सिंफ़ोनिया के सहयोग से कूपर ने वी-ट्विन एलपीजी 10kVA जेनसेट का भी जापान में निर्यात प्रारंभ कर दिया है।

विश्व स्तर पर बढ़ रही है कूपर कॉर्पोरेशन की पहचान

श्री फरोख एन. कूपर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, ने इस अवसर को “कंपनी के इतिहास में मील का पत्थर” करार देते हुए कहा कि EPA-सर्टिफाइड गैस जेनसेट का अमेरिका को निर्यात हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है — नवाचार, गुणवत्ता और वैश्विक पर्यावरण मानकों के पालन के लिए। हमें गर्व है कि हम भारत के एकमात्र निर्माता हैं जो 25kVA जेनसेट को अमेरिका जैसे सख्त मानकों वाले देश में निर्यात कर रहे हैं। कंपनी अब 5kVA से 500kVA तक के जेनसेट्स के निर्यात की योजना पर कार्य कर रही है।


सैन्य और कृषि क्षेत्र में भी कूपर का मजबूत योगदान

कूपर कॉर्पोरेशन के इंजन भारतीय सेना में भी पिछले 10 वर्षों से भरोसेमंद रूप से उपयोग हो रहे हैं। इन इंजनों की ताकत ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में भी सिद्ध हो चुकी है। साथ ही, फरवरी 2025 में लॉन्च हुआ कंपनी का 50HP ट्रैक्टर भी भारतीय किसानों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

100 वर्षों से अधिक की इंजीनियरिंग विरासत

सतारा स्थित इस कंपनी की स्थापना सर धनजीशाह बी. कूपर ने की थी, जो महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री भी रहे। कूपर कॉर्पोरेशन की जड़ें न केवल भारतीय उद्योग बल्कि सामाजिक विकास में भी गहराई से जुड़ी हैं। यह क्षेत्र अब तक 5 मुख्यमंत्री दे चुका है और कंपनी ने अपनी तकनीकी और सामाजिक भूमिका को लगातार निभाया है।

दुनियाभर में सफल उपस्थिति

कूपर के प्रोडक्ट्स तीन दशकों से अमेरिकी बाजार में प्रभावी रहे हैं। कंपनी ने विश्व भर में विश्वसनीयता और परफॉर्मेंस की एक मिसाल कायम की है। अब जापान, यूरोप और अन्य विकसित देशों में भी विस्तार की योजना है।

Related Articles