भोपाल। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए खजूरी स्थित स्कूल की भूमि पर बनी पांच अवैध दुकानों को जमींदोज कर दिया। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से दुकानों को हटाकर स्कूल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।
जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर की जमीन पर अवैध रूप से दुकानें बनाई गई थीं। इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य ने प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायत के बाद संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था। निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। टीम ने पांचों दुकानों को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमला और पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
