जम्मू में BJP कार्यकर्ता चोरी करते पकड़ा गया, महिला की बाली छीनकर भागा, भीड़ ने आधा सिर मुंडवाया

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय कार्यकर्ता की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जिसने न सिर्फ पार्टी की छवि धूमिल की है बल्कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना जम्मू शहर की है, जहां एक महिला की सोने की बाली चुराकर भाग रहे युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, जब स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़ा, तब उसकी पहचान BJP के स्थानीय कार्यकर्ता के रूप में हुई। गुस्साए लोगों ने मौके पर ही उसके सिर का आधा हिस्सा, आधी मूंछें और आधी भौंहें मुंडवा दीं और उसे सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया।
राजनीतिक छवि पर लगा दाग
चोरी जैसे घिनौने अपराध में पार्टी से जुड़े व्यक्ति का नाम आना भाजपा के लिए छवि पर गंभीर आघात जैसे राजनीतिक नारों को विपक्षी हमलों से जोड़ती रही है। अब इस घटना ने उन नारों को जनता की जुबान पर एक बार फिर ला दिया है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आम जनता में आक्रोश
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चोर की आधी हजामत की हुई हालत स्पष्ट नजर आती है। सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं और सवाल उठाया है कि अगर एक आम BJP कार्यकर्ता ऐसा कर सकता है, तो बड़े नेता क्या कर रहे होंगे?
पुलिस ने दर्ज किया मामला, पार्टी ने बनाई दूरी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, BJP की स्थानीय इकाई ने यह कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की है कि “व्यक्ति का पार्टी से कोई औपचारिक संबंध नहीं है”। लेकिन सोशल मीडिया पर पहले से वायरल उसकी राजनीतिक तस्वीरें कुछ और ही कहानी कहती हैं।





