State

ब्रेकिंग न्यूज़: भोपाल में युवक ने ससुराल पक्ष से परेशान होकर की आत्महत्या, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

भोपाल/रायसेन। रायसेन जिले के वार्ड क्रमांक 13 निवासी अजय जाटव नामक युवक ने कथित रूप से पारिवारिक तनाव और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर ज़हर खा लिया। गंभीर हालत में उसे राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक की शादी भोपाल के कोलार स्थित ललिता नगर क्षेत्र में हुई थी। मृतक ने ज़हर सेवन से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अजय ने स्पष्ट रूप से पत्नी सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।

घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं तथा न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस का बयान:
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक घरेलू विवाद से परेशान था। वायरल वीडियो और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Related Articles