State

भोपाल न्यूज़: मेनिट हॉस्टल में फूड पॉइज़निंग की आशंका, खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मेस से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

भोपाल |  राजधानी भोपाल स्थित मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मेनिट) के बॉयज हॉस्टल-4 में फूड पॉइज़निंग की गंभीर आशंका के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हॉस्टल मेस का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, लगभग 30 छात्रों की तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मौके पर पहुंचकर की जांच

जैसे ही भोपाल फूड पॉइज़निंग की सूचना प्रशासन को मिली, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुँची और मेस की रसोई की स्वच्छता, भंडारण और सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं।

ये 6 खाद्य सामग्री लिए गए नमूने

जांच के दौरान खुले और बिना लेबल वाले खाद्य पदार्थों की मौजूदगी पाई गई। कुल 6 खाद्य नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

खुला चावल

खुली तुअर दाल

बिना पैकिंग आटा व बेसन

तैयार पनीर की सब्जी

पहले से बना और खुला चावल

अन्य संदिग्ध खाद्य सामग्री


फूड पॉइज़निंग की पुष्टि के लिए लैब जांच रिपोर्ट का इंतज़ार

अब इन सभी नमूनों की लैब टेस्टिंग कराई जाएगी, जिसके बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रों की तबीयत बिगड़ने का मुख्य कारण कौन सा खाद्य पदार्थ रहा। साथ ही, यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो मेस संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

भोपाल में बार-बार सामने आ रहे हैं फूड सेफ्टी उल्लंघन के मामले

इस घटना ने भोपाल के हॉस्टल और कॉलेज कैंपस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों और अभिभावकों की मांग है कि मेस और हॉस्टल किचन में समय-समय पर कड़ी निगरानी की जाए और खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles