कर्मचारियों की मांगों के निराकरण की उम्मीद जताई
भोपाल। राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा को मध्यप्रदेश शासन द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किए जाने पर मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने बधाई दी है। कर्मचारी मंच के प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और कर्मचारियों की मांगों पर मजबूती से काम होने की उम्मीद जताई।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष को पहले राज्य मंत्री का दर्जा दिया जाता था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष निर्णय लेकर रमेश चंद्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए सरकार ने उन्हें तीसरी बार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
कर्मचारी मंच ने विश्वास जताया कि अब कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण और मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा। बधाई देने वालों में अशोक पांडे, ओपी गौर, सुभाष वर्मा, एसपी तिवारी, जितेंद्र कुशवाहा, कमल शर्मा, लव प्रकाश पाराशर, हरि सिंह गुर्जर, सत्येंद्र पांडे, अरुण पांडे, प्रमोद बर्डे, महेंद्र सारस, अनिल पाराशर, नरेंद्र पयासी, जीआर मूलचंदानी सहित सैकड़ों कर्मचारी नेता शामिल रहे।
