State
आउटसोर्स कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलने पर आपराधिक कार्रवाई की मांग

भोपाल, 10 नवंबर. सेमी गवर्नमेंट एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल बाजपेयी ने आरोप लगाया कि निगम-मंडल, बोर्ड और परिषदों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को श्रम विभाग के आदेशों के बावजूद बोनस का भुगतान नहीं किया गया है. इनमें हाउसिंग बोर्ड, लघु उद्योग निगम, पर्यटन निगम, बीज विकास निगम, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित कई संस्थाएं शामिल हैं. बाजपेयी और महासंघ के प्रमुख सलाहकार अरुण वर्मा ने प्रमुख सचिव श्रम, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बोनस नहीं देने वाले ठेकेदारों तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने ठेकेदारों के श्रम कानून संबंधी लाइसेंस निरस्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग भी की ह



