सिंगल यूज प्लास्टिक, सीएंडडी वेस्ट और संपत्ति विरूपण करने वालों पर लगातार कार्रवाई
भोपाल, 17 जुलाई 2026। भोपाल नगर निगम ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंदगी फैलाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने, सीएंडडी (निर्माण एवं विध्वंस) वेस्ट सड़कों पर फेंकने और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखा है। शुक्रवार को निगम की कार्रवाई में 84 मामलों में कुल 23,200 रुपये का स्पॉट फाइन वसूला गया।
नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।
जोनवार कार्रवाई
जोन क्रमांक-13: 13 मामलों में 4,600 रुपये का जुर्माना।
जोन क्रमांक-14: 23 मामलों में 11,900 रुपये का जुर्माना।
जोन क्रमांक-15: 18 मामलों में 3,700 रुपये का जुर्माना।
जोन क्रमांक-16: 30 मामलों में 3,000 रुपये का जुर्माना।
इस प्रकार निगम ने कुल 84 प्रकरणों में 23,200 रुपये की स्पॉट फाइन राशि वसूल की।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने और निर्माण मलबा खुले में फेंकने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
