भिण्ड: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में आयोजित होने वाली सभी कांवड़ यात्राओं के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ के भक्तों द्वारा मन की शांति, मनोकामना पूर्ति एवं भक्ति के लिए कांवड़ यात्रा निकालने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कामना की कि भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों को भरपूर आशीर्वाद प्रदान करें और प्रदेश पर अपनी कृपा बनाए रखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर से निकलने वाली बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा के लिए समत्व भवन से अपने संदेश में यह बात कही।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, अन्य जनप्रतिनिधि, और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान की भक्ति में सरकार भक्तों के साथ है और उनकी यात्रा सफल एवं मंगलमय हो।