चातुर्मास कलश स्थापना समारोह: मुनि संस्कार सागर महाराज और मुनि विकोशल सागर महाराज के सान्निध्य में श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का भव्य संगम

भोपाल। भोपाल के श्री नेमीनाथ दिगंबर जिनालय, करोंद में रविवार को एक दिव्य और पवित्र वातावरण में मुनि श्री संस्कार सागर महाराज एवं मुनि श्री विकोशल सागर महाराज के चातुर्मास की कलश स्थापना संपन्न हुई। इस शुभ अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्वितीय संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और चारों ओर जिनवाणी की ध्वनि, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक चेतना की गूंज रही।
कलश स्थापना और पूजन विधि
कार्यक्रम की शुरुआत विनायक भगवान नेमिनाथ के अभिषेक और शांतिधारा से हुई, जिसमें अष्टद्रव्यों से पूजा की गई और सर्वजीवों के मंगल की भावना के साथ मंत्रोच्चार हुआ। यह चातुर्मास केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरा।
समाज और मंडलों की सक्रिय भागीदारी
इस आयोजन में नेमी नगर जैन समाज की विभिन्न इकाइयों ने सशक्त भागीदारी निभाई:
महिला मंडल, बालिका मंडल, बहू मंडल ने भक्ति नृत्य, धार्मिक नाट्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इन प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवदया, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति-संस्कारों का संदेश दिया गया।
प्रमुख पुण्ययार्जक परिवार:
कलश स्थापना में प्रमुख रूप से भाग लेने वाले तीन पुण्ययार्जक परिवार निम्नलिखित रहे—
प्रथम: मनोज जैन, स्पर्श जैन, प्रकर्ष जैन (अंगोत्री परिवार)
द्वितीय: नेमीचंद जैन, रवि जैन, रत्नेश जैन
तृतीय: गुलाबचंद जैन, विकास जैन, सचिन जैन
मुनि श्री संस्कार सागर महाराज का संदेश
मुनिश्री ने अपने आशीर्वचन में कहा “जीवन के भावों का शिलान्यास हमारे विचारों की पवित्रता, मन की सरलता और आचरण की निर्मलता से होना चाहिए। जब अंतर्मन निर्मल होता है, तब चातुर्मास आत्मिक उन्नयन का माध्यम बनता है।”
संचालन और आयोजन समिति
कार्यक्रम का सुंदर संचालन ब्रह्मचारी शोभित भाई द्वारा किया गया।
मुख्य आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य:
अध्यक्ष: कोमलचंद जैन
कार्यकारिणी अध्यक्ष: नेमीचंद जैन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: तेजकुमार जैन
मंत्री: अजीत जैन (ट्रांसपोर्ट)
सह सचिव: राजेश जैन, छगन जैन
कोषाध्यक्ष: अजीत तलेन, अजय धामंदा
अन्य सदस्य: राकेश टेलर, शुभम, मनीष, यतेन्द्र, नीरज बैंक, सुभाष निर्मल, मांगीलाल आदि
मंडल एवं सामाजिक संस्थाओं की गरिमामयी उपस्थिति:
राजुल महिला मंडल: माधुरी जैन, रानी जैन, रचना जैन, रेखा जैन, गुंजा जैन, बिंदिया जैन, सोनम जैन, बुलबुल जैन
सर्वोदय बहू मंडल: सोनाली जैन, नेहा जैन, नीतू जैन
श्री नेमिनाथ भक्तामर मंडल: अध्यक्ष निर्मल जैन, मनोज मिलावटी, अजीत ट्रांसपोर्ट, योगेन्द्र, प्रदीप जैन, मनीष जैन
मुनिसंघ सेवा समिति: अध्यक्ष राकेश जैन टेलर, सदस्य बबलू, राहुल चक्रोद, प्रदीप जैन, महावीर, दिलीप, अशोक जैन (इंदौर)
जैन जागृति युवा मंच मंडल: मनोज जैन अंगोत्री, विजय जैन, प्रियंक जैन, संजय जैन, महावीर जैन
पाठशाला परिवार: संयोजक तेजकुमार जैन, सरोज जैन, नैंसी, प्रियांशी, हर्षिता, योगिता, नमृता, चंद्रकांता जैन
सास बहू मंडल: अनीता, रानी, तारा जैन
बालिका मंडल: आराध्या, प्रासी, संदीप, कुहू, अनु, अन्वी जैन





