नए अटल भवन में सभापति किशन सूर्यवंशी ने संभाला कार्यालय, जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

भोपाल। नगर निगम परिषद अध्यक्ष ने गुरुवार को नगर निगम के नवीन मुख्यालय में अपने नए कार्यालय कक्ष में बैठना शुरू कर दिया। खास बात यह रही कि नए कार्यालय में उनके कार्यारंभ का दिन ही उनका जन्मदिन भी था, जिसे उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मनाया।

नए कार्यालय में पहुंचने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने पहुंचकर किशन सूर्यवंशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।

सभापति सूर्यवंशी ने नए कार्यालय से नगर निगम परिषद से जुड़े कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि नया मुख्यालय शहर के विकास और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यहां से जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और शुभकामनाएं देकर सभापति का स्वागत किया।

Exit mobile version