अवैध शराब के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा अभियान, जून में 2.86 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

ोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान तेज कर दिया है। जून माह में अब तक पुलिस ने अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब, तस्करी में इस्तेमाल वाहनों और अन्य सामग्री सहित करीब 2 करोड़ 86 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ने और नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से की जा रही है। विभिन्न जिलों में पुलिस टीमों ने सूचना के आधार पर छापेमारी और जांच अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

झाबुआ और इंदौर में सबसे बड़ी कार्रवाई

झाबुआ जिले के थांदला, राणापुर और झकनावदा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 176 पेटियों से अधिक अवैध शराब और वाहनों सहित करीब 47.71 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।

वहीं इंदौर पुलिस और इंदौर ग्रामीण पुलिस ने संयोगितागंज, द्वारकापुरी और बड़गोंदा क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब एवं वाहनों सहित लगभग 37.81 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।

कई जिलों में पुलिस की लगातार कार्रवाई

खरगोन में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब, ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार और अन्य वाहनों सहित करीब 28.96 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।

सागर जिले में सिविल लाइन, बांदरी, जैसीनगर, मालथौन और सुरखी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब एवं वाहनों सहित लगभग 26.95 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र में दो कार्रवाई के दौरान 2484 लीटर से अधिक अवैध शराब और पिकअप वाहन सहित करीब 22.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

बड़वानी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, नरसिंहपुर, सिंगरौली, अलीराजपुर और विदिशा सहित कई जिलों में भी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की सामग्री और वाहन जब्त किए हैं।

ऑपरेशन के तहत नशे के नेटवर्क पर प्रहार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब, वाहन और मोटरसाइकिल सहित करीब 9.70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। वहीं उज्जैन, भिंड, जबलपुर, नर्मदापुरम, खंडवा, मुरैना, आगर मालवा, डिंडोरी, दमोह और भोपाल ग्रामीण क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई की।

भोपाल ग्रामीण पुलिस ने गुनगा क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब और मोटरसाइकिल सहित करीब 1.06 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।

नशामुक्त समाज के लिए अभियान जारी

मध्यप्रदेश पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस द्वारा अपराध और नशे के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के साथ-साथ समाज में नशे के दुष्प्रभावों को कम करना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

Exit mobile version