State

भोपाल: MCU छात्र तनय शर्मा ने दो मूक-बधिर बच्चों का रेस्क्यू कर पुलिस को सौंपा

भोपाल । माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के छात्र तनय शर्मा ने सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। उन्होंने गुरुवार को दो मूक-बधिर बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में पैसे मांगते देखा और तुरंत उनकी मदद की।

कैसे हुआ बच्चों का रेस्क्यू?

विश्वविद्यालय परिसर में दोनों बच्चे घबराए हुए नजर आए। तनय शर्मा ने तुरंत कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी को इस बारे में जानकारी दी। बच्चों के पास एक प्रमाण पत्र मिला, जिस पर अंबेडकर नगर का पता लिखा था। उनके पास नकदी और एक स्कैनर भी पाया गया। कुलगुरु ने तत्काल चाइल्ड डेवलपमेंट विभाग के अधिकारी कृपाशंकर चौबे से संपर्क किया। रातीबड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लिया।


विश्वविद्यालय प्रशासन ने की सराहनीय पहल

MCU प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बच्चों की पहचान, उनके परिजनों का पता लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया।

छात्र की मानवता भरी पहल की सराहना

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र तनय शर्मा की जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

Related Articles