
भोपाल, 22 मार्च 2025: राजधानी भोपाल में जलभराव और नाले से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। महापौर मालती राय ने वार्ड क्रमांक 50, आकांक्षा एन्क्लेव, बावड़िया कलां में ₹50 लाख की लागत से बनने वाली नाले की बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
बरसात में रहवासियों को मिलेगी बड़ी राहत
इस बाउंड्रीवाल के निर्माण से वर्षाकाल में जलभराव और गंदगी की समस्या से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। इस मौके पर महापौर परिषद सदस्य सुषमा बावीसा, जोन अध्यक्ष बाबूलाल यादव सहित कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय रहवासी मौजूद रहे।
रहवासियों ने महापौर का जताया आभार
नाले की सुरक्षा और सफाई को लेकर यह कदम स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। रहवासियों ने महापौर मालती राय का आभार व्यक्त करते हुए इसे महत्वपूर्ण विकास कार्य बताया।





