State

भोपाल में ₹2 करोड़ की लागत से धोबी घाट सौंदर्यकरण का भूमिपूजन

भोपाल: राजधानी भोपाल में वार्ड 35 स्थित पातरा पुल धोबी घाट के सौंदर्यीकरण (नवीनीकरण) के लिए ₹2 करोड़ की लागत से परियोजना का भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नवल प्रजापति, मंडल अध्यक्ष हेमंत जोगी, पूर्व एमआईसी सदस्य दिनेश यादव, महिला मंडल अध्यक्ष साधना यादव सहित रजक समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

धोबी घाट सौंदर्यकरण से समाज को होगा लाभ

इस सौंदर्यकरण कार्य से रजक समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और साफ-सुथरे कार्यस्थल का लाभ मिलेगा। यह परियोजना स्थानीय विकास और स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य बिंदु:

₹2 करोड़ की लागत से पातरा पुल धोबी घाट का सौंदर्यीकरण शुरू
भाजपा नेताओं और रजक समाज की उपस्थिति में भूमिपूजन संपन्न
स्थानीय लोगों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
भोपाल नगर निगम कर रहा है शहर के सौंदर्यीकरण पर जोर

Related Articles