State

न्यू मार्केट में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई, हॉकर्स को भेजा टीटी नगर हाट बाजार

, दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया

भोपाल, 10 नवंबर. नगर निगम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध शेड, छप्पर, चबूतरे, गेट और फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटाया. निगम अमले ने ठेले, गुमठी, काउंटर, बोर्ड, टेबल-कुर्सियां और आवागमन में बाधक वाहन भी हटाए. निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर वल्लभ भवन, न्यू मार्केट, जवाहर चौक, एमपी नगर, कोलार, कोहेफिजा, करोंद, बैरागढ़, जहांगीराबाद, गांधी नगर और अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई की गई. कमला नगर थाने के पास अवैध टीन शेड और गांधी नगर में लोहे का गेट व नाली पर रखी फर्शियां हटाई गईं. विभिन्न स्थानों से 10 चार पहिया वाहन और एक लोडिंग ऑटो भी हटवाया गया. कार्रवाई में पाइप, फ्रेम, स्टैंड बोर्ड, टेबल और छह डिवाइडर सहित अन्य सामान जब्त किया गया.न्यू मार्केट में दुकानदारों को निर्धारित सीमा में सामान रखने के निर्देश दिए गए. फुटपाथ और सडक़ों पर कारोबार कर रहे हॉकर्स को टीटी नगर हाट बाजार भेजा गया

Related Articles