18 नवंबर को बरौनी से होगी रवाना, विदिशा, रानी कमलापति और इटारसी में रुकेगी
भोपाल। छठ पर्व के बाद ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरौनी से बांद्रा टर्मिनस के बीच एक तरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 18 नवंबर को बरौनी से रवाना होकर भोपाल मंडल के विदिशा, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों पर ठहरेगी। इससे बिहार से भोपाल होते हुए मुंबई जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
गाड़ी संख्या 05291 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 18 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे बरौनी से रवाना होगी। अगले दिन 19 नवंबर को सुबह 8:40 बजे विदिशा पहुंचेगी और 8:42 बजे रवाना होगी। रानी कमलापति स्टेशन पर सुबह 10 बजे पहुंचकर 10:05 बजे और इटारसी स्टेशन पर सुबह 11:40 बजे पहुंचकर 11:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन 20 नवंबर को सुबह 4:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, झांसी, विदिशा, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, वापी और बोरीवली सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन में कुल 18 आईसीएफ कोच होंगे। इनमें 10 स्लीपर, छह सामान्य और दो एसएलआर कोच शामिल हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
