State

सीहोर: अमरगढ़ झरने के पास नदी में फंसे भोपाल के 5 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शाहगंज, सीहोर: अमरगढ़ झरने के पास पिकनिक मनाने गए भोपाल के 5 लोग नदी के बढ़ते पानी में फंस गए। अशोक महेश्वरी, जो एयरपोर्ट रोड के पास रहते हैं, अपने परिवार के साथ अमरगढ़ झरने पर पिकनिक मनाने गए थे। झरने का पानी नदी में बढ़ने से पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे ये लोग दूसरी तरफ फंस गए।

प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और 3 घंटे से अधिक समय हो चुका है, लेकिन लोग अभी भी फंसे हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने अब तक पांचों लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया है।

अमरगढ़ झरने पर लोगों की जान जोखिम में डालकर जाने की घटनाएं आम हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण यहां कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजामों की कमी हमेशा से सवालों के घेरे में रही है।

Related Articles