चार खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए 10 नमूने, जांच के लिए भेजे

भोपाल। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शहर के चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 10 नमूने एकत्र किए। कार्रवाई के दौरान मीनाल स्थित चाहत स्वीट्स से मलाई बर्फी और सोनपापड़ी के नमूने लिए गए। चाचल स्वीट्स से मिल्क केक, मठरी, नमकीन और सोनपापड़ी के नमूने लिए गए। वहीं गौरव डेयरी से मावा, पनीर और बेसन के लड्डू की जांच के लिए नमूने जुटाए गए। कोलार स्थित जैन डेयरी एंड स्वीट्स से मिल्क केक का नमूना लिया गया।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार सभी 10 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version