हरदीप पुरी के नामांकन पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल
भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने पुरी के नामांकन और एपस्टीन फाइल्स से जुड़े खुसों का हवाला देते हुए सवाल उठाए हैं।
उमंग सिंघार ने कहा कि हरदीप पुरी को उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिला, तो वे मध्यप्रदेश आ गए। उन्होंने एपस्टीन फाइल्स के खुलासे के बाद केंद्रीय मंत्री के मीडिया से दूरी बनाए रखने और नामांकन भरने के तरीके पर भी सवाल उठाए।
सिंघार ने कहा कि यदि हरदीप पुरी का दामन साफ है, तो उन्हें सवालों से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पूरे मामले पर जवाब देने की मांग की।
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष अपने उम्मीदवार के समर्थन में खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।
सिंघार ने कहा कि जनता इस पूरे मामले पर जवाब चाहती है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
