वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की S&T जोनल कॉन्फ्रेंस में कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन, ट्रेन मैनेजरों के मुद्दे भी उठे

भोपाल। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (WCRMS) द्वारा 27 जून 2026 को आयोजित S&T जोनल कॉन्फ्रेंस एवं केंद्रीय कार्यकारिणी समिति (CEC) बैठक में सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभाग के कर्मचारियों सहित ट्रेन मैनेजर कैडर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं, वेतन विसंगतियों और सेवा संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

कार्यक्रम में वेस्ट सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री ने उनका शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

S&T कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई गंभीर चर्चा

सम्मेलन के दौरान सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को महाप्रबंधक के समक्ष रखा। वक्ताओं में बीएल मिश्रा, हरिओम शरण मिश्रा और आरए सिंह ने विभागीय चुनौतियों, कार्य परिस्थितियों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर तथ्यात्मक प्रस्तुतीकरण दिया।

कर्मचारियों की बातों को महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन भी महाप्रबंधक एवं महामंत्री अशोक शर्मा को सौंपा गया।

ट्रेन मैनेजर कैडर की मांगों को भी मिली आवाज

बैठक में की ओर से ट्रेन मैनेजर कैडर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को भी उठाया गया। संगठन के अध्यक्ष एवं WCRMS के जोनल मीडिया प्रभारी रोमेश चौबे ने महाप्रबंधक का स्वागत किया और ट्रेन मैनेजरों की मांगों को बैठक में रखा।

इस दौरान मुख्य रूप से निम्न मुद्दों पर चर्चा हुई—

– 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन विसंगतियों के समाधान की मांग।
– रनिंग कर्मचारियों को मिलने वाली 25 हजार रुपये की आयकर छूट को 1 जनवरी 2024 से प्रभावी किए जाने की मांग।
– ट्रेन मैनेजर कैडर की सेवा संबंधी अन्य न्यायोचित मांगों के समाधान की आवश्यकता।

WCRMS महामंत्री अशोक शर्मा ने इन मुद्दों को महाप्रबंधक के समक्ष मजबूती से रखा और आश्वासन दिया कि कर्मचारियों से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर के माध्यम से भी प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।

PS-5 सिफारिश में योगदान के लिए सम्मान

बैठक के दौरान AITMG के प्रतिनिधियों ने PS-5 की सिफारिश में महत्वपूर्ण योगदान के लिए महामंत्री अशोक शर्मा का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए पुष्पगुच्छ एवं सम्मान पत्र भेंट किया।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे और सामूहिक प्रयासों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

संगठन का संदेश रहा— “संगठन ही शक्ति है।”

Exit mobile version