बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता पैसे लेनदेन को लेकर हुई हत्या

सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
पटना,।  बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद दावा किया कि ब्याज पर लिए गए पैसों के लेनदेन को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने घटना के बाद चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में पुलिस को बड़ी जानकारी हाथ लगी है।
पुलिस के मुताबिक मृतक जीतन साहनी के घर पर सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इसके मुताबिक रात 10.30 से 11 बजे के बीच घर में चार लोग जाते दिख रहे हैं। कुछ देर घर में रहने के बाद सभी बाहर निकले। इनकी पहचान कर इन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इन संदिग्धों के मोबाइल डिटेल्स, मृतक के साथ लेनदेन, देर रात घर में जाने के कारण की पूछताछ की गई है। पूछताछ में अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है।
जांच में पता चला है कि चार में से दो लोगों ने जीतन साहनी से ब्याज पर पैसा लिया था। इनमें से एक ने बाइक जीतन के पास गिरवी रखी है। ये लोग रात में बाइक छुड़ाने जीतन से बात करने पहुंचे थे। चार में से दो लोगों की पहले भी जीतन से कहासुनी हो चुकी थी। जीतन को सबक सिखाने की धमकी भी दी गई थी। हत्या के पीछे इन विवादों और लेनदेन को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा जिले में उनके घर में मंगलवार को हत्या कर दी गई थी। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। बता दें बिहार सरकार में मंत्री रहे मुकेश सहनी वीआईपी के प्रमुख हैं। वीआईपी विपक्षी गठबंधन इंडिया गठबंधन का सहयोगी दल है।

Exit mobile version