नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने आम यात्रियों को एक और झटका देते हुए यात्रा किराए में बढ़ोतरी कर दी है। यह किराया वृद्धि देशभर में लागू होगी और इससे सभी यात्रियों को प्रभावित होना तय है, खासकर रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को।
रेल मंत्रालय के अनुसार, यह बढ़ोतरी नॉन-एसी और एसी दोनों श्रेणियों में की गई है। नई दरों के अनुसार नॉन-एसी क्लास (जैसे जनरल, स्लीपर) में किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। वहीं, सभी एसी क्लास (AC चेयर कार, AC थ्री टियर, सेकेंड एसी, फर्स्ट एसी) के टिकटों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है।
इसका सीधा असर यह होगा कि छोटी दूरी की यात्रा पर टिकट 5 रुपये तक महंगा हो जाएगा।लंबी दूरी की यात्रा पर यात्रियों को 10 से 15 रुपये तक अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।
रेलवे का तर्क – संचालन लागत में बढ़ोतरी
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ईंधन, रखरखाव और परिचालन लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण यह कदम उठाना जरूरी हो गया था। हालांकि, रेलवे ने यह भी दावा किया है कि यह बढ़ोतरी नाममात्र की है और इसका बोझ आम यात्रियों पर बहुत कम पड़ेगा।
प्रभावित वर्ग – सभी यात्री, विशेषकर रोजाना यात्रा करने वाले
इस किराया वृद्धि से उन यात्रियों को सबसे अधिक असर होगा जो प्रतिदिन ट्रेन से सफर करते हैं — जैसे नौकरीपेशा, छात्र, और ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोग।
हालांकि, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और कुछ श्रेणियों को मिलने वाली रियायतें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।
रेलवे ने बढ़ाया यात्री किराया, अब टिकट के लिए देने होंगे 5 से 15 रुपये ज्यादा, AC और नॉन-AC किराया हुआ महंगा
