National

बरेली: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की गला दबाकर की हत्या, चाय में जहर मिलाकर दी थी मौत – सुसाइड दिखाने की रची थी साजिश

बरेली मर्डर केस | पत्नी ने की पति की हत्या | चाय में चूहे मारने की दवा | प्रेमी संग मिलकर मर्डर | हत्या को आत्महत्या का रूप | पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा | यूपी क्राइम न्यूज

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है, जिसे मेरठ के सौरभ हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और फिर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

घटना के अनुसार, महिला ने पहले अपने पति को चाय में चूहे मारने की दवा मिलाकर पिलाई। जब पति बेहोश हो गया तो उसने फोन करके अपने प्रेमी को घर बुलाया। दोनों ने मिलकर युवक का गला दबाकर उसे मार डाला और फिर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का नाटक रच दिया।

वारदात को छुपाने के लिए पत्नी ने ड्रामे के तौर पर जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। उसकी चीखें सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया, तो पति का शव फंदे से लटका मिला। शव देखते ही पत्नी उस पर लिपटकर रोने लगी, जिससे पुलिस को शुरुआत में यह मामला आत्महत्या का ही लगा।

लेकिन सच्चाई तब सामने आई जब बुधवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की मौत गला दबाने और जहरीला पदार्थ पिलाने के कारण हुई है। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

इस मामले ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि प्रेम संबंधों की आड़ में किस हद तक जाकर लोग अपराध को अंजाम देने लगे हैं।

Related Articles