रूस ने आर्कटिक में अमेरिकी बमवर्षकों को रोकने के लिए लड़ाकू विमान भेजे

*मास्को:** रूस ने आर्कटिक में बैरेंट्स सागर के ऊपर अपनी सीमा की ओर बढ़ रहे अमेरिकी सेना के दो लंबी दूरी तक मार करने वाले बमवर्षकों को रोकने के लिए अपने लड़ाकू विमानों को तैनात किया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी लड़ाकू विमानों के चालक दल ने इन हवाई लक्ष्यों को अमेरिकी वायुसेना के बी-52एच बमवर्षक विमानों के रूप में पहचाना। रूस ने तत्काल अमेरिकी विमानों को रोकने के लिए मिग-29 और मिग-31 लड़ाकू विमानों को भेजा।

Exit mobile version