Prime Minister Modi becomes the second foreign person after Queen Elizabeth to receive Nigeria’s highest honor प्रधानमंत्री मोदी को नाइजीरिया का सर्वोच्च सम्मान, बने क्वीन एलिजाबेथ के बाद दूसरे विदेशी शख्स

अबुजा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पाने वाले वे ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के बाद दूसरे विदेशी व्यक्ति होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 15 देशों द्वारा उनके सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जा चुका है। यह उनके नाम दर्ज होने वाला 17वां अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार होगा। हाल ही में 14 नवंबर को कैरेबियाई देश डोमिनिका ने मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित करने की घोषणा की थी। यह सम्मान उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका को सहायता प्रदान करने के लिए दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान 21-22 नवंबर के दौरान उनके गुयाना दौरे पर प्रदान किया जाएगा।

Exit mobile version