World

पेरू में मिली 3 उंगलियों वाली ममी: मानव पैटर्न से अलग

**लीमा** | पेरू में मिली तीन उंगलियों वाली कथित एलियन ममी के फिंगरप्रिंट विश्लेषण ने खुलासा किया है कि ये इंसानों के नहीं हैं। जनवरी में किए गए फॉरेंसिक विश्लेषण में पाया गया कि नाजका क्षेत्र में मिली ये वस्तुएं कागज, धातु, इंसानों और जानवरों की हड्डियों से बनी हैं। इन ममीज को 2017 में स्थानीय किसानों ने खोजा था और बाद में इसे शोधकर्ताओं के ध्यान में लाया गया।

इन ममीज की खोपड़ी लंबी है और हाथ में केवल तीन उंगलियां हैं। इसके बाद से इन ममीज की उत्पत्ति और उनकी प्रमाणिकता को लेकर बहस शुरू हो गई।

हालांकि, पेरू के अभियोजन कार्यालय के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जनवरी में यह दावा किया कि ये किसी दूसरे ग्रह के प्राणी नहीं हैं। फॉरेंसिक पुरातत्वविद फ्लेवियो एस्ट्राडा ने इन ममीज का विश्लेषण किया और कहा कि वे इस ग्रह के जानवरों की हड्डियों और आधुनिक सिंथेटिक गोंद से बनी गुड़िया हैं।

कोलोराडो के एक पूर्व अभियोजक जोशुआ मैकडॉवेल, जिन्होंने इन नमूनों में से एक की जांच की, ने कहा कि इनके हाथ और पैर की उंगलियों के फिंगरप्रिंट पारंपरिक मानव फिंगरप्रिंट पैटर्न से मेल नहीं खाते। उन्होंने मारिया नामक ममी का निरीक्षण किया और बताया कि इसके प्रिंट किसी भी ज्ञात मानव पैटर्न से मेल नहीं खाते हैं। मैकडॉवेल ने कहा, “हमें इन फिंगरप्रिंट्स में कोई लूप या चक्र नहीं मिला, जो कि क्लासिक मानव फिंगरप्रिंट्स होते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि पेरू के रेगिस्तान में पाई गई इन आकृतियों के बारे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।



Related Articles