अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: नॉर्थ कैरोलिना में बिजनेस जेट क्रैश, NASCAR स्टार ग्रेग बिफल सहित 7 की मौत

अमेरिका में एक बार फिर भीषण विमान हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। नॉर्थ कैरोलिना के Statesville Regional Airport पर 18 दिसंबर 2025 को एक Cessna C550 बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में मशहूर NASCAR रेसिंग स्टार ग्रेग बिफल (Greg Biffle) भी शामिल हैं।


टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, Cessna C550 बिजनेस जेट ने Statesville Regional Airport से उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान को किसी तकनीकी या आपात स्थिति का सामना करना पड़ा, जिसके चलते पायलट ने विमान को वापस एयरपोर्ट की ओर मोड़ने की कोशिश की। लेकिन रनवे के पास पहुंचने से पहले ही विमान अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया और उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि किसी को बचने का मौका तक नहीं मिला।


हादसे में मारे गए लोग
इस विमान दुर्घटना में कुल सात लोगों की मौत हुई, जिनमें नएक्स-NASCAR स्टार ग्रेग बिफल (Greg Biffle)bउनकी पत्नी क्रिस्टिना (Cristina)bबेटी Emma (14 वर्ष) बेटा Ryder (5 वर्ष) पारिवारिक मित्र Craig Wadsworth, पायलट Dennis Dutton, पायलट का बेटा Jack Dutton
शामिल हैं। नहादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। सभी यात्रियों और चालक दल की मौके पर ही मौत हो गई।
क्यों हुआ हादसा? जांच जारी
शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय हल्की बारिश और बादल थे, जिससे विज़िबिलिटी कम हो सकती है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य इमरजेंसी के कारण हुई।
मामले की जांच के लिए NTSB (National Transportation Safety Board) और FAA की टीमें सक्रिय हैं।
NASCAR समुदाय में शोक
इस हादसे से रेसिंग जगत और NASCAR समुदाय में शोक की लहर है। ग्रेग बिफल को न केवल एक सफल रेसर, बल्कि उनके मानवीय और सामाजिक कार्यों के लिए भी याद किया जाता था।

Exit mobile version