World

700 करोड़ का साम्राज्य, 54 मिलियन फैंस… फिर भी टूटा दिल: वर्जीनिया फॉनसेका की अनकही कहानी

कहते हैं पैसा, शोहरत और कामयाबी इंसान को सब कुछ दे देती है…
लेकिन सच्चाई यह है कि दिल का दर्द इन सबसे कहीं ऊपर होता है।

आज बात करते हैं ब्राजील की सबसे बड़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वर्जीनिया फॉनसेका की, जिनकी जिंदगी बाहर से किसी परीकथा जैसी दिखती है, लेकिन अंदर से उतनी ही भावुक और संवेदनशील।

सिर्फ 26 साल की उम्र में खड़ा किया 700 करोड़ का साम्राज्य

इंस्टाग्राम पर 54 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाली वर्जीनिया फॉनसेका आज ब्राजील की सबसे ताकतवर डिजिटल पर्सनैलिटी मानी जाती हैं।
उम्र: सिर्फ 26 साल, ब्रांड वैल्यू: लगभग R$ 700 मिलियन (करीब ₹700 करोड़ से ज्यादा), खुद का कॉस्मेटिक ब्रांड: WePink, हर महीने करोड़ों की कमाई, ₹23 मिलियन (लगभग 190 करोड़) का खुद का प्राइवेट जेट, इतनी दौलत, इतनी शोहरत…
लेकिन फिर भी एक चीज उनके हाथ से फिसल गई  प्यार।

पति से अलगाव और नई शुरुआत

पति ज़े फेलिप से अलग होने के बाद वर्जीनिया की जिंदगी में एक नया नाम आया, ब्राजील के मशहूर फुटबॉलर विनी जूनियर (Vini Jr.)। लोगों को लगा कि अब वर्जीनिया की जिंदगी फिर से पटरी पर आ जाएगी। दोनों के रिश्ते की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब होने लगी। और फिर आया सबसे बड़ा झटका… एक दिन अचानक सोशल मीडिया पर विनी जूनियर की फोटो एक दूसरी लड़की के साथ वायरल हो गई। बस यहीं से शुरू हुआ विवाद। फैंस हैरान थे।
वर्जीनिया टूट चुकी थीं। खबर इतनी तेजी से फैली कि विनी जूनियर को सार्वजनिक रूप से सामने आना पड़ा। उन्होंने सबके सामने माफी मांगते हुए कहा,  “मैंने उसे बहुत दुख पहुंचाया है।” लेकिन माफी के बावजूद रिश्ते में आई दरार भर न सकी और आखिरकार दोनों अलग हो गए।

यह कहानी क्यों जरूरी है?

मैंने यह किस्सा सिर्फ इसलिए साझा किया क्योंकि अक्सर समाज में यह धारणा बना दी जाती है कि “रिश्तों में धोखा सिर्फ महिलाएं देती हैं।” लेकिन सच यह है कि बेवफाई का कोई जेंडर नहीं होता। दर्द देने वाला पुरुष भी हो सकता है और महिला भी।

एक जरूरी सवाल आपसे

अगर आपके पास 700 करोड़ की दौलत, शोहरत और ताकत होती… तो क्या आप प्यार में मिले ऐसे धोखे को माफ कर पाते?


मेरा नजरिया

सच कहूं तो धोखा दिल पर लगता है, बैंक बैलेंस पर नहीं। पैसा आपको सुविधा दे सकता है, लेकिन टूटे भरोसे को जोड़ नहीं सकता।इसलिए माफी देना या न देना, यह इंसान की भावनाओं पर निर्भर करता है, उसकी दौलत पर नहीं।

Related Articles