छठ पूजा पर यात्रियों के लिए राहत: रानी कमलापति–दानापुर के बीच चलेगी एक ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन

छठ महापर्व पर बिहार और मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने रानी कमलापति–दानापुर–रानी कमलापति के बीच एक ट्रिप छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रूप से चलाई जा रही है।

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे ने छठ पूजा पर्व पर अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 01663/01664 रानी कमलापति–दानापुर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन 24 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 14:25 बजे प्रस्थान करेगी और 25 अक्टूबर को सुबह 08:45 बजे दानापुर पहुँचेगी। वापसी में यह ट्रेन 25 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे दानापुर से रवाना होकर 26 अक्टूबर को सुबह 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

इस ट्रेन में कुल 23 कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल रहेंगे। यात्रा के दौरान ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर, आरा सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

Exit mobile version