धार रोड स्थित वन भूमि पर रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने लगाए 150 पौधे, बढ़ते तापमान और पर्यावरण संरक्षण के लिए लिया संकल्प

इंदौर। पर्यावरण संरक्षण और तापमान नियंत्रण के उद्देश्य से रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा धार रोड क्षेत्र के एयरपोर्ट स्थित मां बिजासन मंदिर के सामने वन विभाग की जमीन पर 150 पौधों का पौधारोपण किया गया। यह पर्यावरणीय पहल नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के समर्थन में आयोजित की गई।

इस अभियान का नेतृत्व पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया। यह कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र-1 के वार्ड क्रमांक 15 में संपन्न हुआ, जहां वार्ड की टीम को रिलायंस इंश्योरेंस द्वारा 150 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। विश्व पर्यावरण अभियान के अंतर्गत आयोजित इस पहल का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था, बल्कि स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी था।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे:

रिलायंस टीम से: आशीष श्रीवास्तव, अनुराग तिवारी, सुनील सोनी, मयंक, सोहेल मिर्जा, अशोक सर, सूरज यादव

स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता: मंडल अध्यक्ष गगन यादव, पार्षद सुभाष, ममता सुनेर, वार्ड अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, वार्ड पालक शंकर यादव

शक्ति केंद्र प्रभारी एवं सहयोगी: अनूप सिंह भाटी, जगदीश यदुवंशी, शिवराम सेन, राकेश कराडिया

प्राकृतिक मित्र सेवा समिति के प्रतिनिधि: सुनील शुक्ला, धर्मेंद्र विश्वकर्मा

अन्य सामाजिक कार्यकर्ता: सरदार सावनेर, शंकर गुर्जर, महेश गोस्वामी, अजय सिंह ठाकुर, आदित्य ठाकुर


इस दौरान वार्ड के सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण में भाग लिया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस की इस पहल को स्थानीय समाजसेवियों और नागरिकों ने सराहा और इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि आने वाले समय में इस प्रकार की और भी गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य किए जाएंगे।

Exit mobile version