Uncategorized

RailOne App: भोपाल मंडल में 8 महीने में 4.49 लाख टिकट बुक, 17.66 लाख यात्रियों ने किया सफर

रेलवन ऐप से आरक्षित-अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, PNR, लाइव ट्रेन स्टेटस और RailMadad समेत कई सुविधाएं एक ही जगह

भोपाल। भारतीय रेलवे की डिजिटल यात्री सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया रेलवन ऐप यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। वर्ष 2026 के पहले आठ महीनों में भोपाल मंडल के यात्रियों ने रेलवन ऐप के जरिए 4,49,206 टिकट बुक किए। इन टिकटों के माध्यम से 17,66,758 यात्रियों ने रेल यात्रा की।

रेलवन ऐप के जरिए यात्री आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा PNR की जानकारी, ट्रेन की लाइव स्थिति और RailMadad जैसी सुविधाएं भी ऐप पर उपलब्ध हैं। इससे यात्रियों को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग माध्यम का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले ही मोबाइल के जरिए अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। इससे टिकट काउंटर पर लगने वाली कतार से बचने के साथ समय की भी बचत होती है। वहीं, R-Wallet से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत का लाभ भी मिलता है।

उन्होंने कहा कि रेलवन ऐप से टिकट बुकिंग की बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि भोपाल मंडल के यात्री तेज, आसान और डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था को तेजी से अपना रहे हैं।

टिकट के साथ कई सुविधाएं एक ही ऐप में

रेलवन ऐप पर टिकट बुकिंग के अलावा ई-कैटरिंग, पोर्टर बुकिंग और लास्ट-माइल टैक्सी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। वहीं, RailMadad के जरिए यात्री शिकायत, सहायता और सेवा से जुड़े अनुरोध दर्ज कर सकते हैं।

भोपाल मंडल में रेलवन ऐप के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणा और विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर टिकट खिड़कियों के पास रेलवे स्टाफ यात्रियों को ऐप डाउनलोड करने और टिकट बुक करने में भी सहयोग कर रहा है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि अनारक्षित टिकट के लिए काउंटर की कतार से बचने, समय की बचत करने और R-Wallet से टिकट बुकिंग पर 3 प्रतिशत के लाभ के लिए रेलवन ऐप का अधिक से अधिक इस्

Related Articles