Uncategorized

राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेस में उत्साह, गरमाई सियासत

भोपाल।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी 3 जून को भोपाल दौरे पर आ रहे हैं। वे इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचेंगे। यह उनकी 10 वर्षों के बाद पीसीसी कार्यालय में पहली आ रहे । मध्यप्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी के आगमन को लेकर ज़ोरशोर से तैयारियों में जुटी है। माना जा रहा है कि वह संगठन को मजबूती देने और आगामी रणनीति तय करने के लिए दौरा कर रहे हैं। उनके दौरे से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
राहूल गांधी के दौरे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने पॉलिटिकल टूरिज़्म करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केवल राजनीतिक पर्यटन पर आ रहे हैं। उनके आने से कांग्रेस को कुछ नहीं मिलने वाला है, न जनता को। इनका होटल और अन्य खर्चे नेशनल हेराल्ड के पैसों से किए जाएंगे। कांग्रेस का मध्यप्रदेश में कोई वजूद नहीं बचा है। कांग्रेस के 2028 में सरकार बनाने के दावे को लेकर सारंग ने कहा कि सरकार बनाने का सपना, सपना ही रह जाएगा। राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार हो जाता है।

Related Articles