Uncategorized

भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण, विष्णुदत्त शर्मा ने किया भारत माता को नमन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश भाजपा ने प्रदेश कार्यालय, भोपाल में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने भारत माता और राष्ट्र के महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा स्थापना दिवस के इस आयोजन में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री श्री चेतन कश्यप, पूर्व मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक श्री भगवानदास सबनानी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेष वाजपेयी, श्री सुधीर अग्रवाल, श्री मिलन भार्गव, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, श्री एस. एस. उप्पल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को निष्ठा, सेवा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया। मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्र सेवा और संगठन विस्तार के संकल्प को और मजबूत करता है।


Related Articles