Uncategorized

इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पर देशभर में रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

चेन्नई, 8 अगस्त 2026। इंडियन बैंक ने अपने 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा समारोह के तहत 7 अगस्त 2026 को देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किया। बैंक के चेन्नई स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय और प्रधान कार्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में बैंक कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

चेन्नई में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिनोद कुमार ने किया। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर कर्मचारियों को इस सामाजिक पहल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बैंक के कार्यपालक निदेशक आशुतोष चौधरी और शिव बजरंग सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में योगदान देना है। बैंक कर्मचारियों की भागीदारी ने इस अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने में योगदान दिया।

Related Articles