डोनाल्ड ट्रम्प को मिलेगा दुनिया का सबसे महंगा तोहफा, कतर का शाही परिवार देगा बोइंग 747-8 फ्लाइंग पैलेस

दुनिया का सबसे महंगा गिफ्ट अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मिलने जा रहा है। खाड़ी देश कतर के शाही परिवार ने ट्रम्प को एक शानदार और अत्याधुनिक बोइंग 747-8 जंबो जेट बतौर तोहफा देने की घोषणा की है। यह विमान किसी आम एयरक्राफ्ट से कहीं ज्यादा है — इसे ‘फ्लाइंग पैलेस’ कहा जा रहा है, जिसमें रॉयल सुख-सुविधाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

इस लक्जरी विमान की कीमत लगभग 400 मिलियन डॉलर यानी करीब 3,392 करोड़ रुपये (33,92,91,60,000 रुपये) बताई जा रही है, जिससे यह दुनिया का सबसे महंगा गिफ्ट बन गया है, जो किसी राजनीतिक हस्ती को मिला हो।


क्या है खास ट्रम्प के फ्लाइंग पैलेस में?

बोइंग 747-8 जंबो जेट दुनिया के सबसे बड़े और सबसे महंगे निजी विमानों में गिना जाता है।

इसमें प्रेसिडेंशियल सुइट्स, डाइनिंग हॉल, कॉनफ्रेंस रूम, और प्राइवेट थिएटर जैसे लग्ज़री फीचर्स शामिल हैं।

विमान को शाही जरूरतों के मुताबिक कस्टमाइज़ किया गया है और इसमें सुरक्षा के अत्याधुनिक इंतजाम भी किए गए हैं।

ट्रम्प के लिए वैश्विक समर्थन का संकेत?

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह गिफ्ट कतर और ट्रम्प के बीच मजबूत होते संबंधों का प्रतीक है, खासकर उस समय जब ट्रम्प फिर से राष्ट्रपति पद की दौड़ में हैं। यह राजनीतिक कूटनीति और लग्ज़री डिप्लोमेसी का एक नया उदाहरण हो सकता है।

Exit mobile version