Uncategorized

400 सीटें आने के बाद संघ का संविधान देश में लागू होगा : संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के लिखे संविधान और जनता को मिले वोट के अधिकार को छीनने के लिए भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी 400 सीटें मांग रहे हैं। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं और देश की जनता के मन में लगातार यह बात मजबूत हो रही है कि 2024 का चुनाव अंतिम चुनाव है। किसानों, युवाओं और महिलाओं के अधिकार छीन लेने की तैयारी है। अब यह आशंका हर दिन और मजबूत होती जा रही है। इसके एक नहीं कई उदाहरण है जिससे लोगों में संविधान बदलने की धारणा और मजबूत कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि देश के लोगों के लिए आंबेडकर ने भारत का संविधान लिखा है, लेकिन भाजपा के लिए संघ प्रमुख संविधान लिखते हैं। आरएसएस को देश के संविधान में आस्था नहीं है, इसलिए वे बदलना चाहते हैं।
आप नेता संजय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के सांसद और नेता घूम-घूमकर 400 सीटें मांग रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इलेक्टोरल बॉन्ड और नोटबंदी के घोटाले, पूंजीपतियों का 15 लाख करोड़ रुपए माफ करने जैसे मुद्दे पर चर्चा नहीं नहीं करते हैं। वह 400 सीटें इसलिए मांग रहे हैं, क्योंकि उन्हें देश का संविधान बदलना है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या के भाजपा सांसद लल्लू सिंह खुलेआम कहते हैं कि 400 सीट इसलिए चाहिए क्योंकि हमें संविधान बदलना है। भाजपा की ज्योति मिर्धा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े भी कहते हैं कि 400 सीट दे दो, क्योंकि संविधान बदलना है। अभी हाल ही में मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा है कि भाजपा को 400 सीट चाहिए क्योंकि हमें संविधान बदलना है।
आप नेता ने कहा कि बाबा साहब के द्वारा लिख गए देश के संविधान से अगर कोई छेड़छाड़ होती हैं, तब विपक्ष चुप नहीं बैठेगा। 2019 से 2024 की मोदी सरकार ने संविधान बदलने का ट्रेलर दिखाया है। 2024 का चुनाव जीतने के बाद आरएसएस और नागपुर का संविधान देश में लागू होगा।

Related Articles