Uncategorized
भोपाल में तीन दिन से लगातार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; न्यू मार्केट सब-वे और स्मार्ट पार्किंग में भरा पानी

व




ीआईपी रोड, कंट्रोल रूम, प्रेस कॉम्प्लेक्स, पॉलिटेक्निक और बाणगंगा में जलभराव; सीएम हाउस रोड पर ट्रैफिक डायवर्टभोपाल, 11 अगस्त। राजधानी भोपाल में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी रहा। मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। पिछले 24 घंटे में बैरागढ़ में 0.28 इंच और भोपाल शहर में 1.02 इंच बारिश दर्ज की गई। सीजन में अब तक भोपाल में 30.19 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 4.65 इंच अधिक बताई गई है।लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। दो दिनों से स्कूल बंद हैं। वहीं हाथ ठेला लगाने वाले, सब्जी विक्रेता और फेरी लगाने वाले छोटे कारोबारियों का काम भी प्रभावित हुआ है। शहर के कई प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी। कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और शोरूम के बेसमेंट में भी पानी भर गया, जहां नगर निगम की आपदा प्रबंधन टीम ने पंप लगाकर पानी निकालने की कार्रवाई की।न्यू मार्केट सब-वे और स्मार्ट पार्किंग में भरा पानीलगातार बारिश का असर न्यू मार्केट पर भी दिखाई दिया। यहां सब-वे में पानी भरने से दुकानदारों को परेशानी हुई और पानी निकालने के लिए मोटर लगाई गई। न्यू मार्केट की स्मार्ट पार्किंग के बेसमेंट में भी पानी भर गया, जिसे पंप की मदद से निकालने का काम किया गया।इसके अलावा चार इमली स्थित नेक्सा शोरूम, पुराने शहर के हमीदिया रोड स्थित भोपाल प्लाजा और उसके बी ब्लॉक, गुलमोहर कॉलोनी के शिवाय कॉम्प्लेक्स, छोला रोड-भानपुर स्थित एफसीआई कॉम्प्लेक्स और अयोध्या बायपास की लक्ष्मी विहार कॉलोनी में भी जलभराव की सूचना पर नगर निगम की टीमों ने पंप लगाए।मुख्य सड़कों पर जलभराव, वाहन चालकों को परेशानीबारिश के कारण सूरज नगर, पीएचक्यू, वीआईपी रोड, कंट्रोल रूम, प्रेस कॉम्प्लेक्स, पॉलिटेक्निक चौराहा और बाणगंगा सहित कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया। इससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। पानी भरने के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहा।वार्ड 75 के बड़वई क्षेत्र में सड़क पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। वहीं अशोका गार्डन की 80 फीट रोड पर भी जलभराव रहा। स्थानीय स्तर पर नालियों पर अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी प्रभावित होने की बात सामने आई।सीएम हाउस रोड पर तीन फीट पानी, यातायात डायवर्टमंगलवार रात करीब 9 बजे किलोल पार्क पेट्रोल पंप के सामने मुख्य सड़क पर करीब तीन फीट पानी के तेज बहाव के कारण यातायात डायवर्ट करना पड़ा। प्रभारी डीसीपी यातायात बसंत कौल के अनुसार पानी के तेज बहाव को देखते हुए सीएम हाउस की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात को डायवर्ट किया गया। पुलिस ने मौके पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की।बाणगंगा चौराहा और डिपो चौराहा के पास भी सड़क पर पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा। देर रात तक शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।कलेक्टर ने ईंटखेड़ी और बैरसिया मार्ग का किया निरीक्षणकलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने हुजूर तहसील के अंतर्गत ईंटखेड़ी सड़क और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ईंटखेड़ी पुल पर सुरक्षित आवागमन के लिए दोनों तरफ रेडियम संकेतक और लाइट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही आपदा मित्र और सिविल डिफेंस को सतर्क रहने के लिए कहा।कलेक्टर ने भोपाल-बैरसिया मार्ग का भी निरीक्षण किया। बैठक में हादसों की रोकथाम के लिए रोड मार्किंग, दिशा-सूचक साइन बोर्ड और रंबल स्ट्रिप्स लगाने का प्रस्ताव रखा गया। संबंधित विभागों को इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला ने मानसून के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट की रूपरेखा प्रस्तुत की।बड़े तालाब, कोलार और केरवा डैम का बढ़ा जलस्तरलगातार बारिश का असर भोपाल के जलस्रोतों पर भी पड़ा है। मंगलवार तक बड़े तालाब का जलस्तर 1659.50 फीट से बढ़कर 1663.10 फीट पहुंच गया। इस दौरान बड़े तालाब में करीब 1000 एमसीएफटी पानी का संग्रहण होने की जानकारी दी गई है।वहीं कोलार डैम के जलस्तर में करीब एक मीटर की वृद्धि हुई और जलस्तर 456.36 मीटर बताया गया। केरवा डैम में भी करीब 9 फीट जलस्तर बढ़ने के बाद यह 1660.36 फीट पहुंच गया।बस्तियों और घरों में बड़े जलभराव की सूचना नहींप्रशासन के अनुसार मंगलवार शाम तक घरों और बस्तियों में बड़े पैमाने पर जलभराव की सूचना नहीं मिली थी। हालांकि लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में चिंता बनी रही। नगर निगम के आपदा प्रबंधन दल को शाम के बाद विभिन्न स्थानों से जलभराव संबंधी शिकायतें मिलने लगीं और प्रभावित स्थानों पर पंप लगाकर पानी निकालने का काम किया गया।



