विश्व एड्स दिवस: जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं ने जाना एड्स से बचाव का महत्व

भोपाल। शासकीय कला एवं वाणिज्य नवीन महाविद्यालय, भोपाल में सोमवार को विश्व एड्स दिवस पखवाड़े के पहले दिन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्टेट कैंपर एवं रेड रिबन क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह परिहार द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को एड्स की रोकथाम और इसके प्रति जागरूकता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्णा सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। नेतृत्व की भूमिका स्टेट कैंपर अजय सिंह परिहार और तृतीय वर्ष की स्वयंसेवी शुभी त्रिपाठी ने निभाई। अन्य स्वयंसेवकों ने भी इस जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी दिखाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य:

युवाओं में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना।

एड्स से बचाव के तरीकों को समझाना।

इस विषय पर फैली भ्रांतियों को दूर करना।


इस दौरान सभी प्रतिभागियों को संदेश दिया गया, “डरना नहीं, समझना होगा, तभी एड्स से बचना होगा।”

Exit mobile version