भोपाल। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की कोहेफिजा शाखा, पद्मावती संभाग भोपाल की महिलाओं ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति गीतों के साथ आजादी के उत्सव की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में महिलाओं ने देशभक्ति से जुड़े तराने प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को साझा किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और उनके संघर्ष पर आधारित निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले सेनानियों के जीवन और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया।
कार्यक्रम की आयोजक मंजू जैन हिमांशु रहीं। परिषद के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में महिला सदस्य शामिल हुईं और देशभक्ति के माहौल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या मनाई।
कार्यक्रम में सुनीता जैन, प्रधान मंजू जैन, मनीषा जैन, अनुराधा प्रधान, रीना जैन, मीना पवैया, संध्या जैन, प्रीति जैन, सीमा जैन, सुरेखा प्रधान, माधुरी जैन, एकता प्रधान, तृप्ति जैन, बबीता जैन, ममता जैन, निलेश जैन, मीना जैन सहित कोहेफिजा शाखा की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
