मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज: कई जिलों में बारिश की संभावना, तेज हवाओं का भी अलर्ट

भोपाल। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में आगामी 24 से 48 घंटों के भीतर बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, वहीं तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाओं की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में पेड़ गिरने, बिजली गिरने और अस्थायी निर्माणों को नुकसान पहुंचने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में अधिक असर की संभावना

मौसम विभाग ने जिन जिलों में मौसम परिवर्तन की चेतावनी जारी की है, उनमें
भोपाल, इंदौर, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, उज्जैन, रतलाम, सागर, छतरपुर, गुना, शिवपुरी में आकाशीय बिजली गिरने और खेतों में खड़े किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


किसानों और आम नागरिकों को अलर्ट रहने की सलाह

मौसम विभाग ने खासकर किसानों से अपील की है कि वे खुले मैदानों या खेतों में काम करते समय सावधानी बरतें। वहीं आम नागरिकों को भी तेज हवाओं और बारिश के दौरान खुले में ना निकलने की सलाह दी गई है।  मौसम विभाग द्वारा जारी यह पूर्वानुमान अग्नि सुरक्षा, यातायात और सार्वजनिक जीवन पर प्रभाव डाल सकता है, अतः नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Exit mobile version