State

भोपाल के कई इलाकों में आज जलापूर्ति रहेगी प्रभावित, पाइपलाइन मरम्मत के लिए 10 घंटे का शटडाउन

भोपाल, 3 अगस्त। नगर निगम के जलकार्य विभाग द्वारा करबला पम्प हाउस की रॉ वॉटर पाइपलाइन में लीकेज सुधार और मनुआभान टेकरी जलशोधन संयंत्र पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार को शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

नगर निगम के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान 800 मिमी व्यास की रॉ वॉटर पाइपलाइन की मरम्मत और जलशोधन संयंत्र पर संधारण कार्य किया जाएगा। इसके कारण संबंधित क्षेत्रों में दोपहर और शाम की जलापूर्ति नहीं हो सकेगी या प्रभावित रहेगी।

इन क्षेत्रों में रहेगा असर:
ब्लूमून कॉलोनी, नवाब कॉलोनी, प्रेम नगर, सुंदर नगर, प्रीत नगर, शिवशक्ति नगर, शिव नगर फेज-1, 2 एवं 3, कल्याण नगर, प्रताप नगर, चंदन नगर, रासला खेड़ी, बिहारी कॉलोनी, पटेल नगर, मालीखेड़ी, भानपुर रोड, हाउसिंग बोर्ड करोंद, देवकी नगर, अमन कॉलोनी, कमल नगर, सईद कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, शिव नगर (जोन-17), रतन कॉलोनी, कृषक नगर, रिंग गार्डन, बृज कॉलोनी, गोया कॉलोनी, पूजा कॉलोनी, शिवानी होम्स, नवजीवन कॉलोनी, छोला मंदिर, सत्यज्ञान नगर, शंकर नगर, उड़िया बस्ती, टिम्बर मार्केट, नगर निगम कॉलोनी, चाँदबाड़ी सहित आसपास के क्षेत्र।

नगर निगम ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पानी का भंडारण कर लें, ताकि जलापूर्ति बहाल होने तक किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles