भोपाल: एमपी वेयरहाउसिंग निगम के नव नियुक्त एमडी CB चक्रबर्ती से कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए मुलाकात की। इस दौरान, कर्मचारी संघ ने चक्रबर्ती का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और निगम में उनके मुख्यालय में पदभार संभालने पर सम्मानित किया।
कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की और ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगों में निगम के श्रमिक कर्मचारियों को नियमित करने, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एक माह की प्रोत्साहन राशि देने, चौथी करमुन्नति के आदेश जारी करने, आरबी कंपनी का ठेका निरस्त करने, और गार्ड चौकीदारी प्रथा को बंद करने की मांगें शामिल थीं।
कर्मचारी संघ को उनकी मांगों पर जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के अध्यक्ष अनिल बाजपाई, मो शकील अकबर, लच्मी चंद पराते, अनवर सिद्दीक़ी, एम के भास्कर, टी आर गोठी, चेतन राठौर, कंवल मल्होत्रा, राकेश अहिरवार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
**मांगों पर कार्रवाई और अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।**
मांगों के समाधान के लिए वेयरहाउसिंग निगम कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन, नए एमडी CB चक्रबर्ती से की मुलाकात
