त्योहारों पर उधना-जयनगर के बीच चलेंगी दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

संत हिरदाराम नगर और बीना स्टेशन पर होगा ठहराव, 18 और 25 अक्टूबर को उधना से रवाना होंगी ट्रेनें
भोपाल। आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उधना और जयनगर के बीच दो जोड़ी अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर और बीना स्टेशन पर ठहराव रहेगा। इससे त्योहारों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 09073 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 18 और 25 अक्टूबर, रविवार को उधना से सुबह 9:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मंगलवार सुबह 5:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09074 जयनगर-उधना स्पेशल 20 और 27 अक्टूबर, मंगलवार को जयनगर से सुबह 9 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह 7:30 बजे उधना पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर 09071 उधना-जयनगर स्पेशल 18 और 25 अक्टूबर को उधना से दोपहर 3:45 बजे रवाना होगी और मंगलवार सुबह 11:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09072 जयनगर-उधना स्पेशल 20 और 27 अक्टूबर को जयनगर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह 8:30 बजे उधना पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर भी होगा ठहराव
दोनों जोड़ी ट्रेनों का वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी सहित अन्य स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।





