लाल परेड ग्राउंड में मध्यप्रदेश पुलिस का पौधारोपण अभियान, 300 पौधे लगाए

भोपाल, 4 अगस्त 2026। पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के विकास के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस की 7वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (विसबल) भोपाल ने मंगलवार को लाल परेड ग्राउंड में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। सेनानी हितेश चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत 300 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में 15 अगस्त को होने वाली स्वतंत्रता दिवस परेड की तैयारियों में शामिल परेड कमांडर एसडीओपी आदित्य सिंघारिया, एसडीओपी जैडेन लिंगजेरपा, सेकंड-इन-कमांड (2IC) डीएसपी हेमंत कुमार, डीएसपी प्रतिमा जैन, प्लाटून कमांडरों सहित 7वीं वाहिनी के उपसेनानी डेनियल जोजफ, एडज्यूटेंट तरुण पटले और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

करीब 200 अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान में भाग लेते हुए 300 पौधों का रोपण किया। इस दौरान सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

मध्यप्रदेश पुलिस के अनुसार, ऐसे अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ वातावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

Exit mobile version