State

भारत की बढ़ती आबादी भारत के साथ विश्व भी चिंतित।

लेखक : शैलेश सिंह कुशवाह, वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर
दुनिया की अपनी अनेकों समस्याएं हैं उनमें से कुछ प्रकृति प्रदत्त है तो कुछ मानव निर्मित है। उन्हीं में से एक विशाल समस्या है बढ़ती आबादी भारत के साथ साथ पूरे विश्व के लिए भी चिंता की लकीरें खींच रही हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के आंकड़े बताते हैं कि भारत आज विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाला देश हो गया है इसने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है आज विश्व के सर्व अधिक जनसंख्या वाला देश भारत हो गया है जिस हिसाब से आबादी बढ़ रही है उसे हिसाब से भारत की जमीन छोटी नजर आ रही है यहां के संसाधन बढ़ती आबादी के हिसाब से अल्प लगने लगे हैं अगर भारत सरकार ने इस दिशा में ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाये तो भविष्य में यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी। भारत की बढ़ती जनसंख्या भारत को वरवाद कर सकती हैं। यहां के संसाधन बोने साबित होने लगे हैं। आज महानगरों में जाम होती जिंदगी। जगह जगह चौराहे पर जाम से गुजरना आम बात हो गई है। अब तो छोटे शहरों में भी हालत बदतर हो गए हैं। मानव संसाधन बहुत कम नजर आ रहे हैं। दुनिया के देशों के मुकाबले भारत में जन संख्या वृद्धि दर तीव्र गति से बढ़ रही है। इसके साथ-साथ पड़ोसी देशों के घुसपैठ करने वाले लोगों ने इस देश की जनसंख्या डेमोक्रेसी भी बहुत बदल दी है। आज भारत में पड़ोसी देश बंगलादेश, पाकिस्तान, रोहिंग्या भारत में बहुतायत में अवैध रूप से भरे हुए हैं। अगर भारत सरकार ने इन पर लगाम नहीं लगाई तो आने वाले समय में ये देश के नागरिकों के लिए एक अभिशाप बन जायेगे । भारत सरकार को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में पछताना पड़ेगा और ये समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी। इस चुनौती से निपटने के लिए भारत सरकार को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। जनसंख्या विस्फोट भारत के साथ साथ विश्व के लिए भी चिंता करने पर बाध्य कर रही है। विश्व के विकसित देशों के सामाजिक कार्यकर्ता इस दिशा में कई बार अपनी चिंता व्यक्त कर चुके हैं। भारत सरकार इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने से हिचकिचाती रहती है। आज भी समय है कि सरकार सजग हो और अपने देश की विकराल समस्या पर गौर करें।

Related Articles