मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बने मुख्य संरक्षक

भोपाल। मध्यप्रदेश में खेलों के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम सामने आया है। मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन आज निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं और जनप्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं:

मुख्य संरक्षक – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

संरक्षक – आदरणीय कैलाश विजयवर्गीय

अध्यक्ष – रमेश मेंदोला (लगातार पाँचवीं बार अध्यक्ष चुने गए)

सचिव – दिग्विजय सिंह

कोषाध्यक्ष – जीतू जिराती


उपाध्यक्ष पद पर चयनित प्रतिनिधि:

विश्वास सारंग ( मंत्री)

◼ विष्णुदत्त शर्मा (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष)

◼ अनिल धूपर


इस कार्यकारिणी में खेल और राजनीति दोनों क्षेत्रों के अनुभवी चेहरे शामिल किए गए हैं, जिससे प्रदेश में खेल संस्कृति को नई दिशा देने की उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version