State
बिरसिंहपुर में जलभराव से घरों में घुसा पानी, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

बिरसिंहपुर। लगातार बारिश के कारण बिरसिंहपुर नगर के कई वार्डों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति की जानकारी मिलने पर तहसीलदार डॉ. शैलेन्द्र शर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व अमले को प्रभावित परिवारों का सर्वे करने और नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
तहसीलदार ने नगर पंचायत के अधिकारियों को भी अति प्रभावित घरों में राशन और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और राहत कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न हो।





