स्वदेशी अभियान को मिला जनसमर्थन: भाजपा चौक मंडल ने स्वदेशी विक्रेताओं और उपभोक्ताओं का किया सम्मान

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के आह्वान गर्व से कहो, हम स्वदेशी हैं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी चौक मंडल द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीपावली पर्व के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी वस्तुएं बेचने वाले विक्रेताओं से संपर्क कर उनका सम्मान किया और जनता को देशी उत्पाद अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बाजार में स्वदेशी वस्तुएं खरीदने वाले उपभोक्ताओं पर फूलों की वर्षा कर धन्यवाद प्रेषित किया गया। यह पहल न केवल प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल अभियान को गति देने वाली रही, बल्कि स्थानीय व्यापारियों के मनोबल को भी बढ़ाने वाली सिद्ध हुई।
इस अवसर पर भोपाल नगर निगम की महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा, तथा मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू, मनोज घट, युवा मोर्चा महामंत्री अजय साहू, विनोद सोनी, गंगाराम यादव, मोहन जटिया, राहुल यादव, शेलू खंडेलवाल, शुभम सेन, नितिन संकत, तरण प्रजापति, प्रियेश सक्सेना, मनोज बंसल, प्रदीप वर्मा और सोनू साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं व्यापारी गण मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीपावली जैसे पर्व पर स्वदेशी उत्पादों की खरीद न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देती है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी साकार करती है।