भोपाल में अतिक्रमण के विरुद्ध नगर निगम की सख्त कार्यवाही जारी, लोहे का पुल सहित कई वस्तुएं जप्त

भोपाल, । नगर निगम भोपाल द्वारा अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। सीएम हेल्पलाइन व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों और नियमित निरीक्षण के आधार पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में नाली, सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाया तथा कई वस्तुएं जप्त कीं।

प्रमुख कार्रवाई बिंदु:

पंचशील नगर में नाली पर बनाए गए लोहे के पुल को काटकर हटाया गया और प्रयुक्त सामग्री को जप्त किया गया।

करोद पलासी क्षेत्र में मकानों के सामने बने 5 अवैध चबूतरों को तोड़ा गया।

हरी मजार के पास से 3 चार पहिया वाहन हटाए गए।

सोनिया गांधी कॉलोनी में अवैध रूप से खड़े ऑटो को हटाया गया।

अवधपुरी में नाली पर रखी फर्शियां हटाई गईं।

अन्य क्षेत्रों में अवैध रूप से खड़े ठेले, गुमठी, आइसक्रीम गाड़ियां, बेंच, इलेक्ट्रिक कांटे आदि को हटाकर जप्त किया गया।


जिन क्षेत्रों में कार्रवाई हुई:

करोद पलासी कैलाश नगर, हरी मजार, अशोका गार्डन, सोनिया कॉलोनी, एम.पी. नगर ज़ोन-01, कान्हा टावर, पारस सिटी, गुफा मंदिर रोड, ईदगाह हिल्स, हमीदिया अस्पताल गेट नं. 2, शाहजहांनाबाद, 11 मील, लिंक रोड क्रमांक 1, 2 और 3, अवधपुरी, पूर्वांचल कॉलोनी, आनंद नगर हथाईखेड़ा, नेहरू नगर, भदभदा रोड, पंचशील नगर, मनीषा मार्केट, कटारा हिल्स, अमलतास कॉलोनी, होशंगाबाद रोड, इंडस टाउन आदि।

निगम की चेतावनी:

नगर निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायण के निर्देश पर की गई इस सख्त कार्रवाई के अंत में निगम अमले ने पुनः अतिक्रमण न करने की समझाइश दी और चेताया कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।

नगर निगम का यह अभियान शहर में सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधा को बनाए रखने के लिए किया जा रहा है।

Exit mobile version